{"_id":"6a795de04d6df6893b0793fe","slug":"terror-plot-foiled-in-punjab-bki-module-operative-arrested-with-hand-grenade-in-jalandhar-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम: BKI मॉड्यूल का आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड बरामद; खेप पहुंचाने से पहले शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम: BKI मॉड्यूल का आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड बरामद; खेप पहुंचाने से पहले शिकंजा
Mon, 10 Aug 2026 10:43 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:43 AM IST
सार
काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और एसबीएस नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने आदमपुर के पास विदेशी हैंडलरों के इशारे पर 86-पी हैंड ग्रेनेड हासिल किया था।
विज्ञापन
बरामद ग्रेनेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और एसबीएस नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में आईएसआई प्रायोजित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मॉड्यूल से जुड़े एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 86-पी हैंड ग्रेनेड बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, इस बरामदगी से एक संभावित आतंकी हमले को टालने में सफलता मिली है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी ने विदेशी बैठे हैंडलरों के निर्देश पर जालंधर के आदमपुर के पास एक डीलर से कथित तौर पर हैंड ग्रेनेड हासिल किया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ग्रेनेड कहां पहुंचाया जाना था और इसके जरिए किस स्थान या व्यक्ति को निशाना बनाने की योजना थी।
इस मामले में एसबीएस नगर के थाना सदर नवांशहर में बीएनएस और एक्सप्लोसिव सब्सटेंसेज एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर विदेशी हैंडलरों, स्थानीय मददगारों और मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
पुलिस का फोकस आतंकी नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक तलाशने पर है, ताकि हथियारों की सप्लाई और विदेश से संचालित नेटवर्क की पूरी कड़ी को उजागर किया जा सके। पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में आतंकी नेटवर्क और संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।