फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Midnight firing in Jalandhar Buta Pind House attacked over old enmity

जालंधर के बूटा पिंड में आधी रात फायरिंग: पुरानी रंजिश में घर पर हमला, चली गोलियां; दो खोल बरामद

Mon, 10 Aug 2026 01:07 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Mon, 10 Aug 2026 01:07 PM IST
सार

पीड़ित रेखा के अनुसार, वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान कुछ युवक तेज रफ्तार बाइक पर उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि बदमाशों ने तेजधार हथियारों से घर की खिड़की तोड़ने के बाद दरवाजे पर भी हमला किया।

विज्ञापन
Midnight firing in Jalandhar Buta Pind House attacked over old enmity
हमले में टूटी कार - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के बूटा पिंड इलाके में पुरानी रंजिश के चलते देर रात करीब 3 बजे एक घर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने बदमाशों पर गोलियां चलाने और तेजधार हथियारों से घर पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। हमले के दौरान गली में खड़ी दो कारों के शीशे भी टूट गए। पुलिस को मौके से दो खोल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित रेखा के अनुसार, वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान कुछ युवक तेज रफ्तार बाइक पर उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि बदमाशों ने तेजधार हथियारों से घर की खिड़की तोड़ने के बाद दरवाजे पर भी हमला किया। डर के कारण रेखा बच्चों को लेकर घर की छत पर चली गई।
विज्ञापन


रेखा ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान बचाव पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर चलाए जाने की भी बात सामने आई है, जिसके चलते गली में खड़ी कारों के शीशे टूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना-6 की प्रभारी राजवंत कौर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दो खोल बरामद किए गए। वहीं एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed