सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   5 year old child fell from scooter crushed by truck in Jalandhar

जालंधर में दर्दनाक हादसा: पिता की आंखों के सामने पांच साल के मासूम की मौत, सिर के ऊपर से गुजर गया ट्रक का टायर

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के जालंधर में रविवार को दर्दनाक हादसे में पांच साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा अपने पिता के साथ स्कूटी पर सवार था। सड़क पर गड्ढे की वजह से स्कूटी स्किड हो गई और बच्चा सड़क पर गिर गया और उसे ट्रक ने कुचल दिया। 

5 year old child fell from scooter crushed by truck in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर के लोहियां खास में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर पड़े गहरे गड्ढे ने मासूम की जिंदगी छीन ली। पिता की आंखों के सामने ही बच्चे की मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Trending Videos


हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे की पहचान 5 वर्षीय गुरजोत सिंह के रूप में हुई है। वह अपने पिता शीतल सिंह के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव नवां पिंड खालेवाल से पेट्रोल पंप के पास से लोहियां की ओर जा रहा था। इसी दौरान सर्विस लेन पर पड़े गड्ढे के कारण स्कूटी स्किड हो गई। पीछे बैठा बच्चा उछलकर सड़क के बीच गिर गया और सामने से आ रहे ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और उसे जोसन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में पिता सड़क किनारे गिर गया और बाल-बाल बच गया।

इस दर्दनाक घटना से गांव नवां पिंड खालेवाल समेत पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने की अपील की है। पुलिस ने ट्रक चालक बाबू राम और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार ट्रक नासिक से जालंधर आ रहा था। आगे की कार्रवाई पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर की जाएगी।

यह हादसा एक बार फिर निर्माणाधीन परियोजनाओं के आसपास खराब सड़क हालात और लापरवाही को उजागर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed