{"_id":"69d0d258a6f1b31ed30e0709","slug":"firing-in-jalandhar-one-injured-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: राज नगर में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक घायल; पुरानी रंजिश में हमले का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: राज नगर में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक घायल; पुरानी रंजिश में हमले का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस के अनुसार 2–3 राउंड फायरिंग की सूचना है और घटनास्थल से 2 खोल बरामद हुए हैं। इस्तेमाल हथियार की बरामदगी अभी बाकी है। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के राज नगर इलाके में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे ताबड़तोड़ गोलियां चलने से दहशत फैल गई। फायरिंग में बब्बल नामक युवक घायल हो गया, जिसे पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने मौके पर पहुंचकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर है। परिजनों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस को फोन करने के बावजूद करीब 45 मिनट तक मदद नहीं पहुंची, जिसके बाद घायल को ऑटो से अस्पताल ले जाना पड़ा। एडीसीपी-2 ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 2–3 राउंड फायरिंग की सूचना है और घटनास्थल से 2 खोल बरामद हुए हैं। इस्तेमाल हथियार की बरामदगी अभी बाकी है। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
घायल युवक की मां भारती ने कहा कि उनके बेटे सन्नी लूथरा पर चिट्टा बेचने के आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं दूसरे पक्ष के सोनू और जसविंदर का आरोप है कि सन्नी लूथरा 15–20 युवकों के साथ आया, सीसीटीवी कैमरे तोड़े और पुरानी रंजिश में गोलियां चलवाईं। उनका कहना है कि होली के दिन हुए विवाद के बाद से तनाव चल रहा था। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि झगड़े के दौरान ईंट-पत्थर और दातर भी चले।
कुछ निवासियों ने आरोप लगाया कि इलाके में नशे का धंधा चलता है और विरोध करने वालों को धमकाया जाता है। एक अन्य युवक हनी ने आरोप लगाया कि उसे बिना वजह पीटा गया और उसकी नई स्कूटी छीन ली गई। मामले ने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos