सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Friend Father Cheats on Pretext of Arranging Job Siphons Off 3-75 Lakhs

दोस्त के पिता ने ठगा: बेमेतरा में कर्ज में डूबा युवक का परिवार, सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों ठगे

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

बेमेतरा जिले में सरकारी नौकरी लगवाने के झांसे में दोस्त के पिता ने एक युवक के परिवार को ठग लिया। 3.75 लाख रुपए ठगी हुई है। नौकरी का लालच देकर पहले 90 हजार, फिर 50 हजार व 35 हजार ऑनलाइन और बाद में 2 लाख रुपए नगद लेकर हड़प लिए।

Friend Father Cheats on Pretext of Arranging Job Siphons Off 3-75 Lakhs
सिटी कोतवाली थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। एक युवक और उसका परिवार दोस्ती की आड़ में हुए धोखे के कारण कर्ज में डूब गया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि युवक के दोस्त का पिता निकला, जिसने करीब 3.75 लाख रुपये हड़प लिए।

Trending Videos


बेमेतरा शहर के वार्ड नंबर पांच निवासी तेईस वर्षीय सिद्धार्थ साहू ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह अपने दोस्त योगेंद्र सिंह राठौर के साथ एक ही फ्लैट में रहता था। इसी दौरान दोस्त के पिता ताराचंद राठौर का उनके फ्लैट पर आना-जाना शुरू हुआ। ताराचंद राठौर ने सिद्धार्थ को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और चार लाख रुपये मांगे। सिद्धार्थ ने अपने पिता से बात करके हामी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने 11 अगस्त 2025 को नब्बे हजार रुपये और 25 अगस्त 2025 को पचास हजार तथा पैंतीस हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। आरोपी का लालच कम नहीं हुआ और उसने फिर दो लाख रुपये की मांग की। मना करने पर धमकी दी गई कि पहले दिए पैसे डूब जाएंगे और नौकरी भी नहीं लगेगी। डर के कारण सिद्धार्थ ने 29 अक्टूबर 2025 को अपने पिता से उधार लेकर दो लाख रुपये नकद आरोपी को गवाहों के सामने दिए।

धोखाधड़ी का खुलासा
इतनी बड़ी रकम लेने के बाद भी सिद्धार्थ को न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस मिले। आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और लगातार टालमटोल करने लगा। पीड़ित का परिवार अब आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है क्योंकि यह रकम उधार ली गई थी। सिद्धार्थ के पास ऑनलाइन लेनदेन का बैंक स्टेटमेंट और नौकरी दिलाने की बातचीत की मोबाइल रिकॉर्डिंग मौजूद है।

पुलिस कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी ताराचंद राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है। ताराचंद राठौर ग्राम घघरा, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ का निवासी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed