सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Cantt police station man hit on neck with sharp weapon during negotiations

जालंधर कैंट थाने में मचा हड़कंप: समझौते के दौरान युवक की गर्दन पर मारा तेजधार हथियार, देखती रह गई पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 28 Feb 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

घटना के समय दोनों पक्षों के करीब 10 से 12 लोग मौजूद थे। हमले के बाद आरोपी युवक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गेट बंद कर उसे काबू कर लिया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है। 

Jalandhar Cantt police station man hit on neck with sharp weapon during negotiations
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर शहर के कैंट थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब समझौते के लिए बुलाए गए दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
Trending Videos


आरोप है कि थाने के अंदर ही एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के नौजवान की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गर्दन पर कई टांके लगाए गए हैं और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 



चश्मदीदों के अनुसार, दोनों पक्षों को आपसी विवाद सुलझाने के लिए थाने बुलाया गया था। उस समय जांच अधिकारी एएसआई मुख्तयार मौके पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवक के बड़े भाई ने अचानक हथियार निकालकर हमला कर दिया। घटना के समय दोनों पक्षों के करीब 10 से 12 लोग मौजूद थे। हमले के बाद आरोपी युवक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गेट बंद कर उसे काबू कर लिया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि घटना को एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके का जायजा लेने नहीं पहुंचा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed