सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Crime Branch Two Arrested with Opium and Drug Money

Jalandhar: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 1.4 किलो अफीम और एक लाख की ड्रग मनी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 20 Mar 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और प्राइवेट काम की आड़ में नशा तस्करी का धंधा कर रहे थे। जसवंत सिंह के खिलाफ राजस्थान में भी अफीम तस्करी का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

Jalandhar Crime Branch Two Arrested with Opium and Drug Money
आरोपियों से बरामदगी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट जालंधर की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो युवकों को एक किलो 400 ग्राम अफीम और एक लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों पर की गई। 
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कैंट से सुभाना रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुभाना गांव की तरफ से आ रही ग्रे रंग की बलेनो कार को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 1 किलो 400 ग्राम अफीम और 1 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7, जालंधर में एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रिंकू (33) निवासी कैलाश नगर बस्ती जोधेवाल, लुधियाना और जसवंत सिंह उर्फ जस्सा (32) निवासी गांव हरीपुर खालसा जिला जालंधर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और प्राइवेट काम की आड़ में नशा तस्करी का धंधा कर रहे थे। जसवंत सिंह के खिलाफ राजस्थान में भी अफीम तस्करी का मामला दर्ज है। 
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। आगे की जांच जारी है ताकि नशा नेटवर्क के अन्य सदस्यों का भी खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed