{"_id":"69c12bebf5e1bf5fb10e98a5","slug":"traders-kept-the-market-of-aminagar-sarai-closed-in-the-himanshu-case-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148778-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हिमांशु प्रकरण में व्यापारियों ने बंद रखा अमीनगर सराय का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हिमांशु प्रकरण में व्यापारियों ने बंद रखा अमीनगर सराय का बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन
-सीओ के आश्वासन पर माने व्यापारी, शाम चार बजे खोली गईं दुकानें
फोटो 10 ए और बी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे के हिमांशु शर्मा प्रकरण में रविवार रात बुढ़सैनी चौराहे पर जाम लगाने के बाद सोमवार को भी व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया। उन्होंने हिमांशु की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की। सीओ विजय कुमार के आश्वासन पर व्यापारी माने और दोपहर बाद दुकानें खोलीं।
सोमवार को बाजार बंद करने के बाद व्यापारियों ने शिव मंदिर परिसर में बैठक की। वहां पर व्यापार संघ के अध्यक्ष राकेश बंसल समेत अन्य पदाधिकारियों ने हिमांशु को इंसाफ दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिमांशु के पिता ने हत्या का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस ने सही से जांच नहीं की। इसको लेकर प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक ने कहा कि हिमांशु के परिवार वालों से सलाह करके 10 व्यापारियों की समिति बनाकर एसपी से मिलकर खुलासे की मांग उठाई जाएगी। दोपहर में सीओ विजय कुमार से व्यापारियों ने वार्ता की। सीओ के जांच कराकर कार्रवाई के आश्वासन पर व्यापारी बाजार खोलने के लिए तैयार हुए। इसके बाद शाम करीब चार बजे बाजार खोल दिया गया। इस मौके पर श्यामसुंदर गर्ग, अमित बंसल, सौरव कंसल, शिवकुमार मित्तल, अजय, कपिल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे। इस मामले में सीओ विजय कुमार का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-गांवों से खरीदारी करने आए लोग वापस लौटे
अमीनगर सराय कस्बे के बाजार में आसपास के 20 गांवों से लोग खरीदारी करने आते हैं। इसके चलते बाजार में दिनभर भीड़भाड़ जुटी रहती है। सोमवार को गांवों से बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग आए, लेकिन बाजार बंद मिलने पर खाली हाथ वापस लौट गए।
Trending Videos