सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Minor Girl Allegedly assaulted physically at Gunpoint in Baghpat, Death Threat Issued

Baghpat: तमंचे के बल पर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मांग भरने का आरोप, दी जान से मारने की धमकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Mar 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के बड़ौत क्षेत्र में एक किशोरी के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Baghpat: Minor Girl Allegedly assaulted physically at Gunpoint in Baghpat, Death Threat Issued
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत के बड़ौत क्षेत्र में एक किशोरी के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


मेला देखकर लौट रही थीं तीनों बहनें 
पीड़िता की मां के अनुसार, ईद के अवसर पर उसकी बड़ी बेटी अपनी दो छोटी बहनों के साथ मेला देखने आई थी। कार्यक्रम के बाद तीनों पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान कॉलोनी का एक युवक कार लेकर मिला और उन्हें घर छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मेरठ में ग्रीन एनर्जी प्लांट, पूरी तरह हटेंगे कूड़े के पहाड़, गीले कचरे से बनेगी सीएनजी, जलेगा चूल्हा  

जंगल में ले जाकर वारदात
आरोप है कि युवक उन्हें कॉलोनी ले जाने के बजाय जंगल में ले गया। वहां उसने छोटी दोनों बहनों को कार में बंद कर दिया और बड़ी लड़की को एक नलकूप पर ले जाकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरा और किसी को घटना बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

ईंट भट्ठे पर छोड़कर फरार
करीब तीन घंटे बाद आरोपी तीनों बहनों को एक ईंट भट्ठे पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद किशोरी ने अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जांच अधिकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed