{"_id":"69c19f568e90ad26d5066491","slug":"a-bridge-will-be-built-on-the-hindon-river-at-doulcha-at-a-cost-of-rs-2140-crore-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-148770-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डौलचा में हिंडन नदी पर 21.40 करोड़ रुपये से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डौलचा में हिंडन नदी पर 21.40 करोड़ रुपये से बनेगा पुल
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डौलचा गांव के किसानों को अब हिंडन नदी पार करने में परेशानी नहीं होगी। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के प्रयास से नदी पर 21 करोड़ 40 रुपये से पुल का निर्माण कराया जाएगा है। इसके लिए पहली किस्त के सात करोड़ 49 लाख रुपये का बजट जारी हो गया है। इस पुल से बागपत, मेरठ, गाजियाबाद जिलों के आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
डौलचा गांव के किसानों को हिंडन नदी पर पुल नहीं होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही थी। उन्हें खेतों में जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा था और खेती करने के लिए भी जूझना पड़ता था। किसान कई बार हिंडन नदी पर पुल का निर्माण करवाने के लिए मांग कर चुके थे। किसानों की मांग को देखते हुए रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने नदी पर पुल का निर्माण करवाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसके अलावा अमर उजाला के 17 मार्च के अंक में बागपत के गांव, मेरठ व गाजियाबाद में खेत नाव में हो रही खेती शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
इस समस्या को देखते हुए सांसद ने पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पुल का प्रस्ताव स्वीकृत कराने की मांग रखी। अब पुल निर्माण के लिए 21 करोड़ 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके लिए प्रथम किस्त सात करोड़ 49 लाख 12 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। अब जल्द ही पुल का निर्माण होने की उम्मीद जगी है। पुल निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। सांसद ने बताया कि पुल बनने से तीन जिलों बागपत, मेरठ, गाजियाबाद की सीमा जुड़ेगी और किसान भी आराम से खेती कर सकेंगे।
Trending Videos