{"_id":"69e74eb94e4cfadf8a097cc4","slug":"man-beat-wife-refused-to-undergo-gender-determination-test-for-their-unborn-child-in-muktsar-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की चाह: भ्रूण लिंग जांच करवाने से मना करने पर वहशी बना टेलर मास्टर, पत्नी को पीट-पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटे की चाह: भ्रूण लिंग जांच करवाने से मना करने पर वहशी बना टेलर मास्टर, पत्नी को पीट-पीटकर किया अधमरा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 21 Apr 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार
गांव रामगढ़ चुंघा निवासी जोगिंदर कौर की शादी गुरबंस सिंह से हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। जोगिंदर काैर तीसरी बार गर्भवती है। आरोपी गुरबंस सिंह बेटा चाहता था।
police crime
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
मुक्तसर के रामगढ़ चुंघा गांव में गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच करवाने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी को खूब पीटा जिससे पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई है। उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।
लक्खेवाली पुलिस को दी शिकायत में गांव रामगढ़ चुंघा निवासी जोगिंदर कौर ने बताया कि 5 मई 2019 को गुरबंस सिंह पुत्र जगदीश सिंह से उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद घर में दो लड़कियों ने जन्म लिया जिनमें बड़ी बेटी की उम्र करीब साढ़े पांच साल और छोटी बेटी की उम्र करीब दो साल है।
अब भी वह करीब तीन माह से गर्भवती है। उसका पति गुरबंस सिंह गांव मौड़ में टेलर मास्टर के तौर पर कार्य करता है। वह शराब पीने का आदी है और अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता रहता है। गुरबंस सिंह उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का अल्ट्रासाउंड करवाकर लिंग पता करना चाहता था।
इसी बात को लेकर उसके पति ने 14 अप्रैल की शाम करीब चार बजे उसकी खूब पिटाई की। अगले दिन सुबह करीब आठ बजे फिर मार-पीट शुरू कर दी। इस दौरान पेट पर लातें व घूंसे मारकर गर्भ में पल रहे बच्चे को खत्म करने की कोशिश की। इस घटना में उसे काफी चोटें आई हैं। उसकी चीख-पुकार सुन जब पड़ोसी इकट्ठा होने लगे तो वह फरार हो गया। गंभीर हालत में उसे मुक्तसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे फरीदकोट मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X