{"_id":"69d4a1d9beaa2835a60e02e9","slug":"mastermind-behind-jalandhar-bank-robbery-turns-out-to-be-son-of-retired-dsp-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बैंक लूट: रिटायर्ड डीएसपी का बेटा गिरफ्तार, दो मिनट में पिस्टल दिखाकर लूटे थे छह लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में बैंक लूट: रिटायर्ड डीएसपी का बेटा गिरफ्तार, दो मिनट में पिस्टल दिखाकर लूटे थे छह लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार
आरोपी ने बैंक की रेकी की थी और उसे पता था कि दोपहर बाद बैंक में भीड़ कम होती है और गार्ड तैनात नहीं रहता। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को लाइसेंसी हथियार बताया जा रहा है।
मामले की जानकारी देतीं पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के खुरला किंगरा के कुक्की ढाब रोड स्थित बैंक एन्क्लेव फेज-2 में सोमवार दोपहर 2:35 बजे दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात पुलिस ने ट्रेस कर ली है।
ब्लैक रंग की एक्टिवा पर आए दो नकाबपोश लुटेरों ने मात्र 2 मिनट में 6 लाख 27 हजार 700 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। वारदात पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हुई, जहां उस समय कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था।
मंगलवार को पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि लंच के बाद बैंक में कुल 6 लोग मौजूद थे - 3 कर्मचारी और 3 ग्राहक। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक लुटेरा लाल जैकेट में पिस्टल लेकर सीधे कैशियर सीमा के पास पहुंचा और कैश देने की धमकी दी, जबकि दूसरा नीली चेक कमीज में नुकीले हथियार के साथ खड़ा रहा। डर के माहौल में कैशियर ने काउंटर पर रखा सारा कैश सौंप दिया। लुटेरों ने कैरी बैग में रकम भरी और फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
पुलिस ने आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरीक सिंह निवासी ग्रीन मॉडल टाउन जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक रिवाल्वर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।
जांच में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी एक रिटायर्ड डीएसपी का बेटा है, जो नशे का आदी बताया जा रहा है। यही वारदात का मास्टरमाइंड है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने बैंक की रेकी की थी और उसे पता था कि दोपहर बाद बैंक में भीड़ कम होती है और गार्ड तैनात नहीं रहता। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को लाइसेंसी हथियार बताया जा रहा है।
लुटेरे वारदात के बाद कुक्की ढाब से होते हुए लांबड़ा और खांबड़ा की ओर निकले, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर अर्बन एस्टेट एरिया तक उनका रूट ट्रेस कर लिया। कपड़े बदलने के बावजूद पुलिस ने दोनों को पहचान लिया।
दिनदहाड़े बैंक में गार्ड की गैरमौजूदगी और ग्राहकों को सूचना न देने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंतन की जरूरत को उजागर कर दिया है।
Trending Videos

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन