{"_id":"69d4ed6021eb35d8a50c5f9f","slug":"a-young-man-was-brutally-beaten-by-petrol-pump-employees-his-condition-is-serious-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147112-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने युवक को बेहरमी से पीटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने युवक को बेहरमी से पीटा, गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस पेट्रोल पंप पर पहले भी कई बार कर्मचारियों के मारपीट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
पुलिस के अनुसार, निशा निवासी ग्राम कांगड़ी ने पुलिस को दी तहरीर ने बताया कि उसका छोटा भाई रितिक कुमार चार अप्रैल की रात करीब 12:15 बजे सहगल पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद पेट्रोल पंप के कर्मचारी शराब के नशे में थे। किसी बात को लेकर कर्मचारियों ने रितिक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते रॉड, लाठी-डंडों और थप्पड़-मुक्कों से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन उन्होंने बीच-बचाव करने के बजाय कर्मचारियों का ही साथ दिया और युवक को और पीटा।
किसी तरह जान बचाकर युवक वहां से निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया, लेकिन वहां भी भर्ती न किए जाने पर परिजन उसे जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos