{"_id":"69d4ebadaf1508b0ef07e8a9","slug":"four-people-including-the-driver-critically-injured-after-tractor-falls-into-river-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-169985-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैक्टर नदी में गिरने से चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैक्टर नदी में गिरने से चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिकरीपुर गांव में सुबह हुआ हादसा, ग्रामीणों ने बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर/मीरानपुर कटरा। जिकरीपुर गांंव में मंगलवार को सुबह गेहूं लेने खेत पर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गर्रा नदी में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चालक समेत चार लोग पानी में गिरकर ट्रैक्टर के नीचे फंस गए। ग्रामीणों ने घायलों को नदी से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया।
जिकरीपुर निवासी वीरेश का खेत गांव के छोर पर नदी के किनारे है। वह मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे गेहूं लेने ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर खेत की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर वीरेश चला रहे थे और उस पर उनका पुत्र शेखर, पुत्री एशवी और गांव के ही रामलड़ैते भी सवार थे।
रास्ते में नदी के पास ढलान पर अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरा। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों लोग घायल होकर बेहोश हो चुके थे। सीएचसी से डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
Trending Videos