सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU Symbolically Burns Wheat and Raises Slogans at Puwayan Mandi

Shahjahanpur News: पुवायां मंडी में भाकियू ने प्रतीकात्मक रूप से जलाया गेहूं, नारेबाजी भी की

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
BKU Symbolically Burns Wheat and Raises Slogans at Puwayan Mandi
पुवायां मंडी परिसर में गेहूं जलाते किसान। संवाद
विज्ञापन
केंद्र प्रभारियों पर गेहूं की खरीद नहीं करने का आरोप
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। पुवायां मंडी परिसर में लगे आरएफसी के क्रय केंद्रों पर भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों से गेहूं नहीं खरीदने का आरोप लगाया। प्रतीकात्मक रूप से गेहूं भी जलाया।
पुवायां में अब तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। केंद्र प्रभारी बारदाना न होने की बात कह रहे हैं। गेहूं की तौल न होने से किसान परेशान घूम रहे हैं। किसानों ने गेहूं खरीद न होने की जानकारी मंडी के किसान भवन में धरना-प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यकर्ता मंडी में लगे आरएफसी के क्रय केंद्रों पर पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मंडी में गेहूं के तमाम ढेर लगे हैं लेकिन कुछ ही ढेरों के पास किसान मौजूद हैं। अन्य गेहूं के ढेर किसके लगे हैं, इसका जवाब नहीं दिया जा रहा है।
गेहूं खरीद में बड़ी धांधली करने की तैयारी की जा रही है। असली किसान को बारदाना न होने का बहाना बनाकर टरकाया जा रहा है। इस दौरान एक किसान ने बताया कि केंद्रों पर दलाल मौजूद हैं और बिना कागजों के 22 सौ रुपये प्रति क्विंटल और कागज देने पर 23 सौ रुपये में गेहूं खरीदने की बात की जा रही है। किसान की शिकायत पर केंद्र प्रभारियों और भाकियू नेताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
---------------
बारदाने की उपलब्धता नहीं होने के कारण खरीद देर से शुरू हो सकी है। बारदाना मिल गया है। किसानों से अपील है कि उत्तेजित न हों और अपने गेहूं की आराम से तौल कराएं। किसानों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।

-राकेश मोहन पांडे, डिप्टी आरएमओ शाहजहांपुर

पुवायां मंडी परिसर में गेहूं जलाते किसान। संवाद

पुवायां मंडी परिसर में गेहूं जलाते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed