सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   DGP Gaurav Yadav inaugurated new building of ANTF Range in Jalandhar

तस्करों और गैंगस्टरों की खैर नहीं: जालंधर में एएनटीएफ रेंज की नई बिल्डिंग तैयार, डीजीपी ने किया उद्घाटन

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Feb 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

डीजीपी गौरव यादव ने आंकड़ों के साथ बताया कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य होने के बावजूद, जहां सालाना करीब 700 हत्याएं होती हैं, फिर भी हरियाणा और दिल्ली की तुलना में पंजाब का कुल अपराध दर कम है।

DGP Gaurav Yadav inaugurated new building of ANTF Range in Jalandhar
नई बिल्डिंग का उद्घाटन करते डीजीपी गौरव यादव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव आज जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस लाइन्स में मादक द्रव्य-विरोधी कार्य बल (एएनटीएफ) की नवनिर्मित रेंज इमारत का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य की आंतरिक सुरक्षा, नशे के खिलाफ चल रही जंग, गैंगस्टरों पर कार्रवाई और हालिया आपराधिक मामलों को लेकर अहम जानकारियां साझा कीं। डीजीपी ने बताया कि जालंधर रेंज की यह अत्याधुनिक इमारत 1.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है। इसके तहत पुलिस को करीब 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का आधुनिक तकनीकी टूल मिला है, जो लगभग 500 प्रकार के ड्रग्स को डिटेक्ट करने में सक्षम है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लुधियाना में 3 करोड़ रुपये की लागत से नई एएनटीएफ इमारत 4–5 महीनों में तैयार हो जाएगी, जबकि फिरोजपुर में निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

Trending Videos


लक्की ओबरॉय मर्डर केस पर बड़ा अपडेट
लक्की ओबरॉय हत्याकांड को लेकर डीजीपी ने स्पष्ट किया कि अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो मुख्य आरोपियों को पनाह देने और साजिश में शामिल थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्य आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-मेल धमकियां और अंतरराष्ट्रीय साजिश
सुरक्षा चुनौतियों पर बोलते हुए डीजीपी ने खुलासा किया कि भारत-बांग्लादेश के मौजूदा हालात का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ई-मेल के जरिए लगातार धमकियां भेजी जा रही हैं, जिन पर पंजाब पुलिस की साइबर सेल कड़ी नजर रखे हुए है।

नशा और गैंगस्टरों पर ‘स्ट्राइक’
डीजीपी ने बताया कि 20 जनवरी के बाद से राज्य में 10,000 से अधिक गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। तरनतारन सरपंच हत्याकांड और गैंगस्टर लंडा के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विदेशों में बैठे अपराधी युवाओं को पैसों का लालच देकर गुमराह कर रहे हैं। ऐसे अपराधियों के खिलाफ रेड और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर और एंटी-ड्रोन सिस्टम के जरिए पाकिस्तान से आने वाले हथियारों और नशे की खेप पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है।

क्राइम रेट पर तथ्यात्मक तस्वीर
डीजीपी ने आंकड़ों के साथ बताया कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य होने के बावजूद, जहां सालाना करीब 700 हत्याएं होती हैं, फिर भी हरियाणा और दिल्ली की तुलना में पंजाब का कुल अपराध दर कम है। कुल मिलाकर, डीजीपी गौरव यादव का यह दौरा साफ संकेत देता है कि पंजाब में नशे, गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की रणनीति और भी आक्रामक व तकनीकी रूप से मजबूत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed