सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sikh man racially attacked in Australia Headbutted outside gym

ऑस्ट्रेलिया में सिख युवक पर नस्लीय हमला: जिम के बाहर सिर से टक्कर मारकर नाक तोड़ी, अभद्र भाषा का प्रयोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित हरमनप्रीत सिंह के अनुसार, देर रात वह स्थानीय व्यायामशाला में अभ्यास समाप्त कर बाहर निकले ही थे कि तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया। उनका कहना है कि दुर्व्यवहार की शुरुआत भीतर ही हो गई थी, जो बाहर आकर हिंसा में बदल गई।

Sikh man racially attacked in Australia Headbutted outside gym
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के शहर जिलॉन्ग में 22 वर्षीय सिख नर्स पर कथित रूप से नस्लीय द्वेष के चलते हमला कर दिया गया। हमले में उसकी नाक टूट गई और वह गहरे मानसिक आघात से गुजर रहा है।

Trending Videos


पीड़ित हरमनप्रीत सिंह के अनुसार, देर रात वह स्थानीय व्यायामशाला में अभ्यास समाप्त कर बाहर निकले ही थे कि तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया। उनका कहना है कि दुर्व्यवहार की शुरुआत भीतर ही हो गई थी, जो बाहर आकर हिंसा में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति अचानक उनके बेहद निकट आया और पीछे हटकर सिर से उनकी नाक पर जोरदार प्रहार कर दिया। इससे तुरंत रक्तस्राव शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हमलावरों द्वारा अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणियां किए जाने की बात सामने आई है। वापस वहीं चले जाओ जहां से आए हो जैसी आपत्तिजनक बातें भी कही गईं।

हमला करने के बाद आरोपी एक कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां पूरी रात चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। चिकित्सकों ने आगे विशेषज्ञ परामर्श और संभव शल्य चिकित्सा की आवश्यकता जताई है।

सिंह ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में नस्लीय दुर्व्यवहार का यह उनका पहला अनुभव नहीं है, किंतु यह घटना अत्यंत भयावह रही। हाल के समय में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों के विरुद्ध नस्लीय घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। पिछले वर्ष एडिलेड में एक भारतीय छात्र पर भी कथित रूप से नस्लीय हमला हुआ था। इसके अतिरिक्त मेलबर्न स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की घटना ने प्रवासी समुदाय की चिंता बढ़ाई थी। ताजा घटना ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में प्रवासियों की सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed