सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Former MP Naresh Gujral falls victim to cyber fraud

Punjab: पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, शातिरों ने लगाई करोड़ों की चपत; अपनाया ये हथकंडा

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Jun 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार

 पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। शातिरों ने उनके साथ बॉस स्कैम कर करोड़ों रुपये की चपत लगाई। डिटेल में पढ़ें खबर...

Former MP Naresh Gujral falls victim to cyber fraud
पूर्व सांसद नरेश गुजराल हुए साइबर ठगी का शिकार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे और पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, ठगों ने व्हाट्सएप पर उनकी प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर उनके स्टाफ सदस्य को धोखा दिया और 7.8 करोड़ रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए।


आरटीजीएस के जरिए मांगी रकम
शिकायत के मुताबिक, स्टाफ सदस्य को एक व्हाट्सएप नंबर से संदेश मिला, जिस पर नरेश गुजराल की प्रोफाइल फोटो लगी हुई थी। ठग ने खुद को नरेश गुजराल बताकर बातचीत की और एक बैंक खाता भेजते हुए तत्काल आरटीजीएस के जरिए रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। संदेश को असली समझकर कर्मचारी ने 7.8 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पता चला कि वह नंबर नरेश गुजराल का नहीं था, बल्कि साइबर अपराधियों ने उनकी फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी पहचान बनाई थी। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच करते हुए करीब 4 करोड़ रुपये फ्रीज करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद से हुआ "बॉस स्कैम"
पुलिस के अनुसार, इस तरह की धोखाधड़ी को "बॉस स्कैम" कहा जाता है, जिसमें ठग किसी कंपनी या संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी की पहचान बनाकर कर्मचारियों को पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश देते हैं। 

इसी बीच दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने हाल ही में 1.56 करोड़ रुपये के ऑनलाइन निवेश घोटाले से जुड़े एक रैकेट का भी भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो साइबर ठगों के लिए फर्जी बैंक खातों का संचालन कर धोखाधड़ी की रकम को इधर-उधर भेजने का काम करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से कई डिजिटल उपकरण और अहम सबूत बरामद किए हैं। एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसे ऑनलाइन निवेश के नाम पर 21 लाख रुपये की चपत लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed