फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Last rites performed for three Kanwariyas from Kotkapura; thousands paid tribute.

Jalandhar News: कोटकपूरा के तीन कांवड़ियों का अंतिम संस्कार, हजारों ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 10 Aug 2026 06:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 10 Aug 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Last rites performed for three Kanwariyas from Kotkapura; thousands paid tribute.
तीनों ने सड़क हादसे में गंवाई थी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटकपूरा। सरहिंद के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कोटकपूरा के तीन कांवड़ियों का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। जगदीश मित्तल, महेंद्र पाल और दीपक कुमार को श्री राम बाग में धार्मिक रीति-रिवाजों से अंतिम विदाई दी गई। मौके पर हजारों लोगों और विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
तीनों कांवड़िए शिवरात्रि के मद्देनजर गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। सरहिंद के पास रात में एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव कोटकपूरा लाए गए। अंतिम संस्कार के समय माहौल बेहद गमगीन था। परिवार के सदस्यों और वहां मौजूद लोगों की आंखें नम थीं। पूर्व विधायक मंतार सिंह बराड़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवदीप सिंह बब्बू बराड़, कांग्रेस हलका इंचार्ज अजयपाल सिंह संधू, नगर काउंसिल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गैरी वड़िंग सहित कई नेता और शहरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस हलका इंचार्ज अजयपाल सिंह संधू ने हादसे को बेहद दर्दनाक बताया। उन्होंने कहा कि इससे तीन परिवारों को बड़ा नुकसान हुआ है और पूरा शहर पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। गैरी वड़िंग ने बताया कि विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने सरकार से मृतकों के परिवारों के लिए घोषित दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि तुरंत उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed