{"_id":"6a79ca46d6063fee830ad2fc","slug":"two-arrested-for-demanding-10-lakh-extortion-in-the-name-of-lawrence-bishnoi-and-goldy-brar-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101786-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ के नाम पर 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले 2 काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ के नाम पर 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले 2 काबू
Mon, 10 Aug 2026 06:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। जिला पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अरुण कुमार और पंकज कुमार के रूप में हुई है। इनके खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोटकपूरा निवासी करण अरोड़ा ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह अपने पिता परमजीत कुमार के साथ आशीर्वाद मेडिकल नाम से दवा की दुकान चलाते हैं। 7 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8 बजे दुकान खोलने पर उन्हें एक टंकित पत्र मिला। पत्र में खुद को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा बताते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसमें 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाई। ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी साधनों की मदद से अरुण कुमार और पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया। डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई या गोल्डी बराड़ गैंग से कोई संबंध है या नहीं। पूछताछ में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।