{"_id":"6a82f96207836641a0050547","slug":"newborn-dies-during-delivery-in-government-hospital-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-105393-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत
Mon, 17 Aug 2026 05:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गई है। परिवार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
गांव चक्क छांगा राय हिठाड़ निवासी संदीप सिंह ने थाना गुरुहरसहाय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गोगा रानी नौ माह की गर्भवती थी और जांच में मां-बच्चा स्वस्थ थे। संदीप का आरोप है कि आशा कार्यकर्ता उनकी पत्नी को फरीदकोट ले जाने के बजाय पीएचसी गुरुहरसहाय ले गई। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही थी लेकिन पीएचसी स्टाफ ने सामान्य प्रसव कराने का प्रयास किया। रविवार रात बच्चे के जन्म के बाद वह रोया नहीं, जिसके बाद उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। वहां नवजात को मृत घोषित कर दिया गया। आशा कार्यकर्ता मनजीत कौर ने कहा कि उनका काम मरीज को सरकारी अस्पताल पहुंचाना था। आगे का काम अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों का है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डाॅ. कर्णवीर कौर ने बताया कि उन्होंने मामले की फाइल देखी है। महिला का यह तीसरा बच्चा था और पहले दो बच्चे सामान्य प्रसव से हुए थे। संबंधित स्टाफ से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।