सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjabi singer ks makhan joins Shiromani Akali dal

पंजाबी सिंगर शिअद में शामिल: केएस मक्खन को सुखबीर बादल ने करवाया ज्वाइन, सिरोपा पहनाकर स्वागत किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Feb 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाबी सिंगर और रेसलर केएस मक्खन ने अकाली दल जॉइन कर लिया है। सुखबीर बादल ने सिरोपा पहनाकर केएस मक्खन का पार्टी में स्वागत किया। 

Punjabi singer ks makhan joins Shiromani Akali dal
सुखबीर बादल के साथ सिंगर केएस मक्खन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाबी गायक केएस मक्खन शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए हैं। जालंधर के नकोदर हलके में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिंगर ने शिअद का दामन थाम लिया। पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाया और सिरोपा पहनाकर स्वागत किया।

Trending Videos


इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय अकाली नेता मौजूद रहे। केएस मक्खन ने कहा कि वे अकाली विचारधारा से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और अब पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने नकोदर हलके में संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि केएस मक्खन के शामिल होने से पार्टी को नकोदर और आसपास के क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि मक्खन अपने जनाधार और लोकप्रियता के दम पर पार्टी को नए आयाम देंगे। राजनीतिक हलकों में इस शामिल होने को आगामी चुनावों से पहले अकाली दल के लिए अहम कदम माना जा रहा है। यहां पर अकाली दल का नेतृत्व गुरप्रताप वडाला करते आ रहे हैं। लेकिन वह अब ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खेमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed