{"_id":"61dc1267f114892ce3420a28","slug":"rai-sikh-fraternity-demanded-congress-ticket-from-guruharsahai-mild-firozpur-news-pkl438807875","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाए हलके से राय सिख बिरादरी ने कांग्रेस टिकट की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाए हलके से राय सिख बिरादरी ने कांग्रेस टिकट की मांग की
विज्ञापन

फिरोजपुर। गुरुहरसहाए में राय सिख बिरादरी का बहुत दबदबा है। बिरादरी के नेताओं ने कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात कर यहां से बिरादरी के किसी भी व्यक्ति को कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ाने की बात कही है। यहां से पूर्व खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी चुनाव लड़ते रहे हैं। अब सोढ़ी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस हलके से कई कांग्रेसियों ने कांग्रेस टिकट से चुनाव लड़ने की दावेदारी जताई है। बता दें कि यहां राय सिख बिरादरी की बहुत ज्यादा वोट हैं।
सियासी जानकारों का कहना है कि यहां से शिअद (ब) ने अपना प्रत्याशी वरदेव सिंह मान, आम आदमी पार्टी ने राय सिख बिरादरी से प्रत्याशी फौजा सिंह और अकाली दल (अमृतसर) ने उम्मीदवार जतेंद्र सिंह को घोषित किया है। अभी यहां से कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। सोढ़ी के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद से राय सिख बिरादरी के लोगों ने बैठकों का दौर शुरू कर यहां से कांग्रेस टिकट पर अपना उम्मीदवार उतारने की दावेदारी जताई है।
बिरादरी के लोग नवजोत सिंह सिद्धू से मिलकर यहां से पूर्व मंत्री सजावर सिंह के बेटे ओम प्रकाश को कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ाने की बात कर रहे हैं। जब से सोढ़ी भाजपा में शामिल हुए कई कांग्रेसियों ने यहां से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी जताई है। जानकारों का कहना है कि जलालाबाद से कांग्रेसी विधायक रहे रमिंदर आवला गुरुहरसहाए हलके से कांग्रेस टिकट से चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे हैं। राय सिख बिरादरी ने यहां से कांग्रेस टिकट पर अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की बात कांग्रेस हाईकमान से कही है। यहां राय सिख बिरादरी की तकरीबन साठ हजार वोटें हैं। कांग्रेस के यूथ राष्ट्रीय नेता गुरभेज सिंह टिब्बी भी गुरुहरसहाए से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी जता रहे हैं।
विज्ञापन

Trending Videos