{"_id":"6a5342040dc239ebe90fb417","slug":"rain-in-punjab-weather-change-today-weather-news-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बदला मौसम: जालंधर और फिरोजपुर में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत; आगे कैसा रहेगा मौसम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बदला मौसम: जालंधर और फिरोजपुर में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत; आगे कैसा रहेगा मौसम?
Sun, 12 Jul 2026 12:58 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर, फिरोजपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:58 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर और फिरोजपुर में बारिश से मौसम सुहावना हो गया जिससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
पंजाब में बारिश से मौसम हुआ सुहावना
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह धूप खिलने के बाद अचानक तेज हवाओं और घने काले बादलों के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
जालंधर में सुबह धूप निकलने के बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और काले घने बादलों ने आसमान को घेर लिया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह फिरोजपुर में रविवार सुबह करीब 11 बजे मौसम ने करवट ली। सुबह से ही बादल छाए हुए थे, जिसके बाद बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने पर लोगों ने सुकून की सांस ली।
विज्ञापन
राहत की बारिश
पंजाब के विभिन्न इलाकों में हो रही इस बारिश से किसानों समेत आम जनता को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 9 जुलाई तक पंजाब के कई हिस्सों में और बारिश की संभावना है, जो मानसून की सक्रियता को दर्शाती है।
विज्ञापन