फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman robbed in Jalandhar

जालंधर में दिनदहाड़े लूट: बाबा बनकर आए बदमाशों ने महिला के गहने लूटे, कार से 100 मीटर तक घसीटा

Sun, 12 Jul 2026 01:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2026 01:38 PM IST
सार

महिला करीब 100 मीटर तक कार के साथ घसीटती चली गई और बाद में सड़क पर गिर गई, जिससे उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
Woman robbed in Jalandhar
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर शहर में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। गुलाब देवी अस्पताल रोड स्थित रोज पार्क गुरुद्वारा साहिब के पास सब्जी खरीद रही महिला को बाबा का भेष धारण कर लाल रंग की ऑल्टो कार में आए तीन बदमाशों ने निशाना बनाया। 
विज्ञापन




आरोपियों ने पहले पता पूछने और फिर महिला के गहनों की तारीफ कर उसे बातों में उलझाया। इसी दौरान एक बदमाश ने महिला के कान के सोने के टॉप्स झपट लिए। महिला ने विरोध करते हुए अपने गहने बचाने की कोशिश की और चलती कार से लटक गई, लेकिन बदमाश कार को तेज रफ्तार से भगाते रहे। 
विज्ञापन


100 मीटर तक घसीटती चली गई महिला 
महिला करीब 100 मीटर तक कार के साथ घसीटती चली गई और बाद में सड़क पर गिर गई, जिससे उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-1 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी नॉर्थ जालंधर ने मीडिया को बताया कि गुलाब देवी रोड पर हुई इस लूट की जांच की जा रही है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर सीसीटीवी फुटेज, कार नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। वहीं, एसएचओ राकेश कुमार ने भी भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed