{"_id":"6a5260b3e3376e83a20e2a97","slug":"video-young-boy-murder-in-jalandahr-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में 24 साल के युवक की तेजधार हथियार से हत्या, मोबाइल लूट का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में 24 साल के युवक की तेजधार हथियार से हत्या, मोबाइल लूट का किया विरोध
जालंधर के थाना लांबड़ा क्षेत्र के गांव कोटला बस स्टैंड पर शनिवार सुबह लूट के विरोध में एक 24 वर्षीय प्रवासी मजदूर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान सुनील कुमार शर्मा (24) के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला था और फिलहाल गांव चुगावां (लांबड़ा) में रहकर मजदूरी करता था। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5 बजे सुनील अपने एक साथी के साथ काम पर जाने के लिए निकला था। दोनों कोटला बस स्टैंड पर बैठे थे, तभी दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और उनके मोबाइल फोन लूटने की कोशिश करने लगे।
बताया जा रहा है कि एक मजदूर किसी तरह मौके से भाग निकला, लेकिन सुनील ने मोबाइल देने से इनकार करते हुए लुटेरों का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उस पर दातर जैसे तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों और अधिक खून बहने के कारण सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सनसनीखेज वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।