Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Tree falls on high-voltage wires amidst rain in Jalandhar; wires drop onto the road, major accident averted.
{"_id":"6a51fc1498eaf9e1bf04c550","slug":"video-tree-falls-on-high-voltage-wires-amidst-rain-in-jalandhar-wires-drop-onto-the-road-major-accident-averted-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बरसात के बीच हाईवोल्टेज तारों पर गिरा पेड़, सड़क पर गिरी तारें, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में बरसात के बीच हाईवोल्टेज तारों पर गिरा पेड़, सड़क पर गिरी तारें, बड़ा हादसा टला
जालंधर में देर रात चली तेज आंधी और सुबह हुई बारिश के बीच डीएवी कॉलेज के पास सेठ हुकम चंद कॉलोनी के सामने एक कमजोर सफेदे का पेड़ टूटकर हाईवोल्टेज बिजली की तारों पर गिर गया। इससे तारें टूटकर सड़क पर बिखर गईं। गनीमत रही कि घटना देर रात हुई, जब आवाजाही कम थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली सप्लाई बंद कर मरम्मत का काम शुरू कर दिया। विभाग के अधिकारियों ने इस घटना के लिए जंगलात विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि पेड़ पहले से कमजोर था, लेकिन समय रहते उसकी देखभाल या कटाई नहीं की गई। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में जंगलात विभाग अक्सर सहयोग करने के बजाय विवाद करता है।
स्थानीय निवासी जतिन ने बताया कि इलाके में करीब 150 से 200 घर हैं और सड़क पर दिनभर भारी आवाजाही रहती है। अगर पेड़ किसी राहगीर या घर पर गिर जाता तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद जंगलात विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जबकि बिजली विभाग लगातार मरम्मत कार्य में जुटा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।