{"_id":"6a51e7c376aa54d09f0ed41d","slug":"two-died-in-accident-in-jalandhar-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में हादसा: दो कबड्डी खिलाड़ियों की माैत, एक को 10 दिन बाद जाना था यूके; हाईवे पर ट्रॉली से भिड़ी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में हादसा: दो कबड्डी खिलाड़ियों की माैत, एक को 10 दिन बाद जाना था यूके; हाईवे पर ट्रॉली से भिड़ी बाइक
Sat, 11 Jul 2026 12:20 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:20 PM IST
सार
तीनों दोस्त बाइक पर मलसियां से नकोदर लौट रहे थे, तभी पराली से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना सुरक्षित तरीके से हाईवे पर चढ़ाई गई। तेज रफ्तार बाइक पीछे से ट्रॉली से जा टकराई, जिससे दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर गांव लदड़ा अड्डे के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवा कबड्डी खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
तीनों दोस्त बाइक पर मलसियां से नकोदर लौट रहे थे, तभी पराली से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना सुरक्षित तरीके से हाईवे पर चढ़ाई गई। तेज रफ्तार बाइक पीछे से ट्रॉली से जा टकराई, जिससे दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय हरजोत सिंह (गांव पंधेरा) और 23 वर्षीय गुरदीप सिंह उर्फ दीपा (गांव खानपुर ढड्डा) के रूप में हुई है।
हरजोत 12वीं का छात्र था, जबकि गुरदीप का यूके वीजा मंजूर हो चुका था और वह महज 10 दिन बाद विदेश जाने वाला था। हादसे में घायल 17 वर्षीय हरदीप सिंह का जालंधर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार तीनों युवक न सिर्फ अच्छे दोस्त और सहपाठी थे, बल्कि कबड्डी के उभरते खिलाड़ी भी थे। एक साथ लौटते समय हुए इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं, जबकि तीसरा दोस्त जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नकोदर की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।