Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Amrit Bharat Scheme: Jalandhar Cantt Railway Station ready for inauguration; Chairman Satish Kumar conducts inspection
{"_id":"6a51f4ed619bd4594f0b4f77","slug":"video-amrit-bharat-scheme-jalandhar-cantt-railway-station-ready-for-inauguration-chairman-satish-kumar-conducts-inspection-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृत भारत योजना: उद्घाटन के लिए तैयार जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन, चेयरमैन सतीश कुमार ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत भारत योजना: उद्घाटन के लिए तैयार जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन, चेयरमैन सतीश कुमार ने किया निरीक्षण
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन अब उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे, जिनमें जालंधर कैंट स्टेशन भी शामिल है। उद्घाटन से पहले शनिवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को शेष छोटे-मोटे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद सतीश कुमार ने कहा कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बेहद खूबसूरती से री-डेवलपमेंट किया गया है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि पुराने और नए स्टेशन में जमीन-आसमान का फर्क साफ दिखाई देता है और निरीक्षण के दौरान सामने आई छोटी कमियों को भी जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। चेयरमैन ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और एक साथ 75 अमृत भारत स्टेशनों का राष्ट्र को समर्पण भारतीय रेलवे के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। वहीं जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल तैयार हो चुके स्टेशनों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है और बाकी परियोजनाओं पर भी लगातार काम जारी है।
हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं पर जानकारी देते हुए सतीश कुमार ने बताया कि देश में 7 अलग-अलग रेल कॉरिडोर पर तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में भी 7 नई रेलवे लाइनों की घोषणा की गई है, जिन पर योजनाबद्ध तरीके से काम आगे बढ़ाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।