बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Registration Deadline for Agniveer Recruitment in Army Extended Until April 10

Punjab: फाैज में अग्निवीर भर्ती की रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन; जानें योग्यता

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 02 Apr 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

ऑनलाइन परीक्षा की तारीख एक जून है और रजिस्ट्रेशन वेब पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का जन्म एक जुलाई 2005 से एक जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए।

Registration Deadline for Agniveer Recruitment in Army Extended Until April 10
Agniveer - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय फौज में बतौर अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। डिप्टी डायरेक्टर जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो नीलम महे ने बताया कि अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख पहले एक अप्रैल थी। अब इसे बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया है। 

Trending Videos


उन्होंने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा की तारीख एक जून है और रजिस्ट्रेशन वेब पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का जन्म एक जुलाई 2005 से एक जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता के बारे में उन्होंने बताया कि अग्निवीर जीडी के लिए उम्मीदवार 10वीं पास (45 फीसदी अंकों के साथ)  अग्निवीर तकनीकी के लिए 12वीं पास (साइंस पीसीएम) अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी के लिए 10वीं पास (60 फीसदी अंकों के साथ) अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए 8वीं/10वीं पास होना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार पंजाब सरकार द्वारा स्थापित सी-पाईट कैंप, थेह कांजला, कपूरथला में लिखित और फिजिकल टेस्ट की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्राप्त कर सकते है। वहां छात्रों को हॉस्टल, भोजन, जिम, स्मार्ट क्लास रूम आदि सभी सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध करवाई जाती है।

ट्रेनिंग ऑफिसर सी- पाईट कैंप कैप्टन अजीत सिंह ने बताया कि जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए मुफ्त लिखित और फिजिकल ट्रेनिंग लेना चाहते हैं, वे अपनी 10वीं/12वीं की योग्यता के सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और जिस पद के लिए ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई किया है उसकी कॉपी लेकर सी-पाईट कैंप, थेह कांजला, कपूरथला में आ सकते है या फिर दफ्तर के हेल्पलाइन नंबरों
83601-63527 तथा 69002-00733 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed