{"_id":"6a5a4cb48ea7b548a909f6f6","slug":"six-henchmen-of-the-jagga-phukiwal-gang-arrested-in-a-firing-case-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: रंगदारी ना मिलने पर कैफे पर की थी फायरिंग, जग्गा फुकीवाल गैंग के छह गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: रंगदारी ना मिलने पर कैफे पर की थी फायरिंग, जग्गा फुकीवाल गैंग के छह गुर्गे गिरफ्तार
Fri, 17 Jul 2026 09:09 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:09 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्टल और दो बाइक बरामद किए हैं। 5 लाख की रंगदारी ना मिलने पर आरोपियों ने कैफे पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर लोधी के बरिस्टा कैफे मालिक से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं मिलने पर कैफे के बाहर फायरिंग कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा फुकीवाल के गैंग के छह गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्टल और दो बाइक बरामद किए हैं। कपूरथला सीआईए स्टाफ में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी (डी) हरिंदर सिंह गिल और एएसपी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि 21 जून को कैफे मालिक के पास विदेशी व्हाट्सएप नंबर से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर बदमाशों ने कैफे के बाहर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। बाद में सोशल मीडिया पर इस वारदात की जिम्मेदारी भी ली गई। पुलिस ने 24 जून को मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सीआईए इंचार्ज एसआई रमन कुमार और एसएचओ दविंदरपाल सिंह की अगुवाई में गठित टीमों ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर अमित सिंह निवासी देसल, हरमनरूप सिंह और जसमनप्रीत सिंह निवासी टिब्बा, जगदीप सिंह निवासी तोती तथा दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि विदेश में बैठा गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा फुकीवाल स्थानीय गुर्गों के जरिए रंगदारी और फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम दिलाता है। पुलिस ने उसे भी मामले में नामजद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और कई अहम खुलासों की उम्मीद है।