{"_id":"6a0b0eb970ec56cd12069259","slug":"komalpreet-kaur-dies-in-a-road-accident-in-australia-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की युवती की ऑस्ट्रेलिया में मौत: स्टडी वीजा पर गई थी विदेश, शॉपिंग मॉल के बाहर कार ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की युवती की ऑस्ट्रेलिया में मौत: स्टडी वीजा पर गई थी विदेश, शॉपिंग मॉल के बाहर कार ने रौंदा
Mon, 18 May 2026 06:36 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 18 May 2026 06:36 PM IST
सार
लुधियाना की एक युवती की ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती को एक मॉल के बाहर तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया।
विज्ञापन
कोमलप्रीत कौर, मृतका
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के रायकोट के गांव कलसियां निवासी कोमलप्रीत कौर (19) की ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। 19 वर्षीय कोमलप्रीत कुछ समय पहले ही स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गई थी। पर्थ शहर के एक शॉपिंग मॉल के बाहर यह हादसा हुआ।
यहां युवती को एक कार चालक ने रौंद दिया। युवती को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद कलसियां गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल कोमलप्रीत के शव को पंजाब लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया और भारत में मौजूद सामाजिक संस्थाओं द्वारा फंड एकत्रित किया जा रहा है।