फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ABVP felicitates meritorious students; says these students will build a developed India

Ludhiana News: एबीवीपी ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, कहा- यही विद्यार्थी बनाएंगे विकसित भारत

Mon, 10 Aug 2026 06:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 10 Aug 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
ABVP felicitates meritorious students; says these students will build a developed India
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), लुधियाना ने प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। जिले के 450 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया।

उन्हें भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. बिनोद कुमार कनौजिया और विशिष्ट अतिथि आंचल गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रो. कनौजिया ने कहा कि सफलता ज्ञान, अनुशासन, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है। आंचल गर्ग ने विद्यार्थी की सफलता में माता-पिता, गुरुजनों और स्वयं की मेहनत को श्रेय दिया। एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि एबीवीपी छात्र हितों के साथ व्यक्तित्व व राष्ट्र निर्माण का अभियान है। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को विकसित भारत का भविष्य बताया। समारोह में एबीवीपी के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed