{"_id":"6a79c55aae877d5fac0b765c","slug":"farmers-will-stage-a-sit-in-protest-in-chandigarh-starting-september-1-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-117277-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: एक सितंबर से किसान चंडीगढ़ में लगाएंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: एक सितंबर से किसान चंडीगढ़ में लगाएंगे धरना
Mon, 10 Aug 2026 06:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंड पूलिंग नीति रद्द करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। भारतीय किसान यूनियन पंजाब ने सोमवार को बैठक की। इसमें एक सितंबर से चंडीगढ़ में विशाल धरना देने का आह्वान किया गया। किसान लैंड पूलिंग नीति रद्द करने और पानी से जुड़े मुद्दों के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने की। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले लाखों किसानों के इस धरने में शामिल होने की उम्मीद है। लक्खोवाल ने पंजाब सरकार से लैंड पूलिंग नीति तुरंत रद्द करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों की सहमति के बिना जमीन अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा, किसानों की जमीन, पानी, फसल और भविष्य की रक्षा के लिए यह संघर्ष निर्णायक होगा। उन्होंने पंजाब के पानी से जुड़े मामलों में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की मांग की। डैम संबंधी लंबित मुद्दों का भी तत्काल समाधान मांगा गया।
बैठक में पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट को प्रभावी बनाने की मांग उठी। परमिंदर सिंह पालमाजरा और परशोत्तम सिंह गिल ने कहा कि इथेनॉल नीति का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचें। इसके लिए उत्पादन इकाइयों को प्रोत्साहन और उपज के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित हो। किसान नेताओं ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहनों को संभावित नुकसान की तकनीकी जांच की भी मांग की। उन्होंने भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर भी चिंता जताई।