{"_id":"6a7954c24fcc8258db05aeea","slug":"attack-on-youths-in-jagraon-surrounded-and-struck-on-head-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगराओं में युवकों पर जानलेवा हमला: काम से लाैट रहे थे, घेरकर सिर पर किए वार; पुलिस पर लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराओं में युवकों पर जानलेवा हमला: काम से लाैट रहे थे, घेरकर सिर पर किए वार; पुलिस पर लापरवाही के आरोप
Mon, 10 Aug 2026 10:04 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं
संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं
Published by: Nivedita
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:04 AM IST
सार
कुलदीप और जसप्रीत सिंह ने बताया कि करीब 25 दिन पहले कुछ बदमाशों ने उनके भाई पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
हमले में घायल युवक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगराओं में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने काम से लौट रहे नाबालिग समेत दो युवकों को रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गहरी चोटें आने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान 17 वर्षीय कुलदीप सिंह और जसप्रीत सिंह निवासी अगवाड़ डाला के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
25 दिन पहले भाई पर किया था हमला
घायल युवकों ने बताया कि करीब 25 दिन पहले कुछ बदमाशों ने उनके भाई पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में अस्पताल की ओर से एमएलआर काटकर पुलिस को भेजी गई थी। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने उनके बयान तो दर्ज किए, लेकिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई नहीं की।
पीड़ितों के मुताबिक, इसी कारण आरोपियों के हौसले बढ़ गए और रविवार रात उन्होंने रास्ते में घेरकर दोनों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों युवकों के सिर पर गंभीर वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
पुलिस पहले कार्रवाई करती तो आज बच्चे अस्पताल में नहीं होते
घायल कुलदीप सिंह के पिता जगबीर सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि करीब 25 दिन पहले हुई घटना में अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो बदमाशों के हौसले नहीं बढ़ते और आज उनके बच्चे अस्पताल में जिंदगी और मौत से नहीं जूझ रहे होते।
जगबीर सिंह ने कहा कि पुलिस की कथित लापरवाही के कारण उनका परिवार बेहद परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अब भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो मजबूरन परिवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।