{"_id":"69d62957d8579da6730a2f92","slug":"agriculture-department-raids-factory-manufacturing-fake-fertilizer-in-jagraon-one-arrested-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagraon: नकली खाद बनाने वाली फैक्टरी पर कृषि विभाग का छापा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jagraon: नकली खाद बनाने वाली फैक्टरी पर कृषि विभाग का छापा, एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को कृषि इनपुट जैसे खाद, दवाइयों और बीजों की लगातार और सही आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी तथा किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
नकली खाद बनाने के मामले का पर्दाफाश
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के कृषि विभाग की टीम ने जगरांव में नकली खाद बनाने के मामले का पर्दाफाश किया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों तथा कृषि मंत्री गुरमीत सिह खुड्डियां और प्रशासनिक सचिव अर्शदीप सिंह के निर्देशों पर संयुक्त निदेशक कृषि (पौधा सुरक्षा) डॉ. नरिंदर सिंह बेनीपाल और मुख्य कृषि अधिकारी लुधियाना डॉ. गुरदीप सिंह की अगुवाई में टीम ने जगरांव में परदेसी ढाबे के पीछे स्थित ‘राफा बायोटेक’ पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान कोठे शेर जंग निवासी मनोज कुमार पुत्र राम आसरा के पास से बड़ी मात्रा में अलग-अलग कंपनियों के नाम पर तैयार किए गए जिंक सल्फेट 33 प्रतिशत और मैगनीज सल्फेट के पैकेट बरामद हुए। मौके पर मौजूद पैकेट ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर तैयार किए गए थे। कृषि विभाग की टीम ने इन उत्पादों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
जांच के दौरान मनोज कुमार खेती में इस्तेमाल होने वाली खाद बनाने और बेचने का कोई वैध लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। इसके बाद लुधियाना ग्रामीण (जगरांव) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सिटी जगरांव की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बरामद खाद और संबंधित परिसर को सील कर दिया तथा मनोज कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
कृषि विभाग ने आरोपी के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को कृषि इनपुट जैसे खाद, दवाइयों और बीजों की लगातार और सही आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी तथा किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग की टीम में डॉ. गुरजेश भार्गव (मुख्य निरीक्षक खाद), डॉ. जतिंदर सिंह सिद्धू (कृषि अधिकारी जगराओं), जतिंदर सिंह (कृषि विकास अधिकारी लुधियाना), डॉ. सुखबीर सिंह (कृषि विकास अधिकारी प्रवर्तन), डॉ. मनजीत सिंह (कृषि विकास अधिकारी बीज), डॉ. जसवंत सिंह (कृषि विकास अधिकारी पी.पी. जगराओं), डॉ. अर्शदीप कौर (कृषि विकास अधिकारी जे.के. जगराओं), डॉ. नीरज (कृषि विकास अधिकारी मानूके), संदीप सिंह जेटी, जसविंदर सिंह जेटी और परमवीर सिंह एटीएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos