{"_id":"69d64380e5758ec6a4038784","slug":"company-employee-dies-after-air-from-compressor-pipe-bursts-intestine-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84344-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कंप्रेसर पाइप से भरी हवा, आंत फटने से कंपनी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कंप्रेसर पाइप से भरी हवा, आंत फटने से कंपनी कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-82ए की तरुण एंटरप्राइजेज की घटना, हंसी-मजाक में दोनों के बीच हुई थी कहासुनी
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में मंगवार को हंसी-मजाक के बाद कहासुनी में कर्मचारी की जान चली गई। जेसीबी चालक ने कंप्रेसर पाइप से उसके प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी। इससे उसकी आंत फट गई। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृत युवक भाई सोनवीर सिंह की शिकायत पर नरेश के खिलाफ हत्या संबंधित धारा के तहत खेड़कीदौला थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है।
अलीगढ़ के कासिमपुर गांव निवासी सोनवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और उनके हरवेंद्र (38) सेक्टर-82ए की तरुण एंटरप्राइजेज में वेल्डिंग का काम करते थे और वर्कशॉप में ही रहते हैं। वह 7 अप्रैल को वाटिका में वेल्डिंग करने चले गए थे, जबकि हरवेंद्र वर्कशाॅप में ही थे। वर्कशॉप में जेसीबी चालक नरेश भी काम करता है। दोपहर करीब 12:15 बजे ट्रैक्टर चालक अर्जुन ने सोनवीर सिंह को बताया कि नरेश ने हरवेंद्र के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर का नोजल डालकर हवा भर दी। अत्यधिक दबाव से उनकी आंत फट गई हैं और गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने हरवेंद्र के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से हवा भरने वाले आरोपी नरेश निवासी निवासी खेडली गुर्जर, डींग (राजस्थान) को बुधवार को रामपुरा से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ व प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हरवेंद्र व आरोपी नरेश एक वर्कशॉप में काम करते थे। 7 अप्रैल की दोपहर को उन दोनों के बीच हंसी-मजाक के दौरान कहासुनी हो गई। जिस पर आरोपी ने कंप्रेसर के पाइप से युवक के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी।
जांच अधिकारी एएसआई जितेंद्र ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी नरेश को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। कोई अन्य व्यक्ति मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos