{"_id":"69d6427c8db44e5bb301e496","slug":"make-travelers-aware-of-drug-abuse-and-ticket-fraud-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147162-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: यात्रियों को जहरखुरानी, टिकट धोखाधड़ी के प्रति करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: यात्रियों को जहरखुरानी, टिकट धोखाधड़ी के प्रति करें जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 08 Apr 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपी जीआरपी ने अपराध समीक्षा बैठक में अधीनस्थों को दिए निर्देश
हरिद्वार। जीआरपी पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने रानीपुर स्थित मुख्यालय के सभागार में बुधवार को मार्च की अपराध समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और आगामी चारधाम यात्रा व कुंभ मेले की तैयारियों के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत यात्रियों को जहरखुरानी और टिकट धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। एसपी भारती ने सीसीटीएनएस/शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात महिला हेड कांस्टेबल सीता पांडेय को एम्प्लॉय ऑफ द मंथ घोषित करते हुए प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को बीट बुक एप के माध्यम से सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए व प्रत्येक थाना व शाखा स्तर पर मासिक सम्मेलन आयोजित कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। एसपी ने ऑपरेशन स्माइल अभियान में प्रगति लाने, वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने, गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए। कहा कि लंबित विवेचनाओं, विशेषकर वर्ष 2025 के मामलों का जल्द निस्तारण किया जाए। रेलवे स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सीसीटीवी के माध्यम से त्वरित जांच, ट्रेनों में एस्कॉर्ट ड्यूटी मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में हरिद्वार थाना प्रभारी निरीक्षक बिपिन चंद्र पाठक सहित सभी थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
Trending Videos