सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Car rider caught with 1.256 kg of hashish and Rs 1 lakh in cash

fशमला आसपास के लिए : कार सवार से 1.256 किलो चरस, एक लाख नकदी के साथ पकड़ा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Car rider caught with 1.256 kg of hashish and Rs 1 lakh in cash
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत कंडवाल में एक कार सवार व्यक्ति से पुलिस ने 1.256 किलोग्राम चरस और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने मौके पर कार सवार राम कुमार (52) निवासी कुमारसैन, जिला शिमला को मौके पर गिरफ्तार और कार को जब्त किया।
Trending Videos

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कुल्लू-मनाली क्षेत्र में एक ढाबा चलाता है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात को पुलिस चौकी कंडवाल की टीम ने एनएच-154 मंडी-पठानकोट मार्ग पर यातायात चेकिंग के लिए तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जसूर की तरफ से आ रही एक काले रंग की कार को जब रुकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस टीम को देखकर गाड़ी पीछे ही मोड़ने का प्रयास किया। इस पर टीम ने संदेह होने पर तत्परता दिखाते हुए कार को घेरा और काबू किया।
स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जब गाड़ी की गहनता से तलाशी ली गई तो डिक्की में रखे स्पेयर टायर के नीचे छिपाए गए बैग से चरस और बैग की ही जेब से एक लाख रुपये नकद बरामद किए।
उधर, एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है कि आरोपी चरस की यह खेप कहां से लाया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed