{"_id":"695dcfe5b8203ed3cc0ffb39","slug":"firing-late-at-night-in-shahi-mohalla-ludhiana-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: शाही मोहल्ले में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दस बदमाशों ने घर को बनाया निशाना; शीशे टूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: शाही मोहल्ले में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दस बदमाशों ने घर को बनाया निशाना; शीशे टूटे
Wed, 07 Jan 2026 08:46 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 07 Jan 2026 08:46 AM IST
सार
पीड़ित दीपक ने बताया कि वह टूर एंड ट्रैवल का काम करता है। रात करीब 1 बजे जब वह सोया हुआ था, तो उसे पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दीं। पहले उसने इसे सामान्य समझा, लेकिन जब अचानक उसकी खिड़की का शीशा टूटकर अंदर गिरा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
गोली लगने से टूटा फोन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें अब पुलिस का रत्ती भर भी खौफ नहीं रहा। ताजा मामला कैलाश नगर चौकी के अंतर्गत आते शाही मोहल्ले का है, जहां देर रात करीब बाइक सवार 10 बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई।
पीड़ित दीपक ने बताया कि वह टूर एंड ट्रैवल का काम करता है। रात करीब 1 बजे जब वह सोया हुआ था, तो उसे पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दीं। पहले उसने इसे सामान्य समझा, लेकिन जब अचानक उसकी खिड़की का शीशा टूटकर अंदर गिरा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दीपक ने तुरंत शोर मचाया और परिवार को जगाया। शोर सुनकर जब मोहल्ले वाले बाहर निकले, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। मौके पर पुलिस को गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं।