सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gunshots in Jagraon Rapid firing at house gate in Manuke village fear grips family

जगरांव में गोलियों की गूंज: गांव माणूंके में घर के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, परिवार में डर का माहौल

संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 11 Jun 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित परिवार ने आशंका जताई कि वारदात किसी पुरानी निजी रंजिश का परिणाम हो सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Gunshots in Jagraon Rapid firing at house gate in Manuke village fear grips family
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जगरांव के नजदीकी गांव माणूंके में देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक घर के मुख्य गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।


गोलियों की आवाज सुनकर पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। हमलावरों ने गेट पर लगातार कई राउंड फायर किए, जिससे गेट क्षतिग्रस्त हो गया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।

पीड़ित प्रगट सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर पहुंचे और हमला करने की नीयत से मुख्य गेट को निशाना बनाया। आरोपियों ने 4 से 5 राउंड फायरिंग की, जिससे गेट को नुकसान पहुंचा। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य सहम गए और सुरक्षा के लिए घर के अंदर ही दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका जताई कि वारदात किसी पुरानी निजी रंजिश का परिणाम हो सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह, थाना हठूर के एसएचओ तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले की जांच फोरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न पहलुओं से की जा रही है।

डीएसपी रायकोट जसवीर सिंह मुराद ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed