सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jagraon young man dies of heart attack in Dubai

Punjab: दुबई में दिल का दौरा पड़ने से जगराओं के युवक की मौत, 15 दिन पहले गया था विदेश

माई सिटी रिपोर्टर, जगराओं (लुधियाना) Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 15 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदीप सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को उसके पैतृक गांव ढोलन में किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी।

Jagraon young man dies of heart attack in Dubai
प्रदीप सिंह, मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

रायकोट रोड स्थित नजदीकी गांव ढोलन के 24 वर्षीय युवक की दुबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाने का दुखद समाचार सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
Trending Videos


मृतक की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी गांव ढोलन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप सिंह महज 15 दिन पहले ही रोज़गार की तलाश में दुबई गया था। परिवार को उम्मीद थी कि विदेश जाकर वह मेहनत कर घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाएगा, लेकिन अचानक आई इस दुखद खबर ने परिवार समेत पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना संबंधी जानकारी देते हुए गांव के पूर्व पंच करमजीत सिंह ढोलन ने बताया कि प्रदीप सिंह एक मजदूर परिवार से संबंध रखता था और घर की गरीबी दूर करने के लिए संघर्ष कर रहा था। उन्होंने बताया कि दुबई पहुंचने के कुछ दिनों बाद ही कंपनी की ओर से करीब तीन दिन पहले उसके पिता को फोन कर सूचना दी गई कि प्रदीप सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। इसके बाद आज उसका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा।

उन्होंने बताया कि परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रदीप सिंह का परिवार गांव में दूध बेचने का काम करता है और बेहद साधारण जीवन व्यतीत कर रहा है। परिवार पर पहले ही दुखों का पहाड़ टूट चुका है, क्योंकि प्रदीप सिंह के दो भाइयों की भी पहले ही मौत हो चुकी है। अब तीसरे बेटे की असमय मौत ने परिवार को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया है।

प्रदीप सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को उसके पैतृक गांव ढोलन में किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी। वह अपने पीछे एक बहन, माता-पिता और दादा-दादी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed