फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Khanna Customs Department raids businessman premises reports of cash found businessman absconding

Khanna: कारोबारी के ठिकाने पर कस्टम विभाग का छापा, 30 करोड़ की नकदी मिलने और कारोबारी के फरार होने की चर्चा

Tue, 04 Aug 2026 09:32 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना Published by: Nivedita Updated Tue, 04 Aug 2026 09:32 AM IST
सार

मंडी गोबिंदगढ़ में जीएसटी चोरी का बड़ा मामला सामने आने के बाद इस कार्रवाई को भी उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। उधर स्थानीय पुलिस को पहले से सूचना नहीं मिलने से कार्रवाई पर भी सवाल उठे।
 

विज्ञापन
Khanna Customs Department raids businessman premises reports of cash found businessman absconding
खन्ना में आरोपी व्यापारी के घर के बाहर खड़ी जीएसटी विभाग की गाड़ियां - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में काले धन और जीएसटी चोरी के खिलाफ कार्रवाई के बीच खन्ना की नाभा कॉलोनी में एक बड़े कारोबारी के ठिकाने पर कस्टम एवं सेंट्रल एक्साइज विभाग ने कार्रवाई की। 

विज्ञापन


इसके बाद पूरे शहर में करीब 30 करोड़ रुपये की नकदी मिलने और कारोबारी के दीवार फांदकर फरार होने की चर्चा रही। हालांकि देर शाम तक विभाग ने न तो नकदी की बरामदगी की पुष्टि की और न ही कारोबारी के फरार होने की।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कार्रवाई सुबह करीब सात बजे शुरू हुई। हाल ही में मंडी गोबिंदगढ़ में जीएसटी चोरी का बड़ा मामला सामने आने के बाद इस कार्रवाई को भी उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। उधर स्थानीय पुलिस को पहले से सूचना नहीं मिलने से कार्रवाई पर भी सवाल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी तरविंदर कुमार बेदी ने पहले ऐसी किसी कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया। बाद में उन्होंने कहा कि किसी एजेंसी की कार्रवाई की सूचना मिली है लेकिन पुलिस को पहले से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। सामान्य तौर पर किसी केंद्रीय या राज्य एजेंसी की कार्रवाई से पहले स्थानीय पुलिस को अवगत कराया जाता है ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

देर शाम डीएसपी मोहित सिंगला ने पुष्टि की कि नाभा कॉलोनी में जीएसटी विभाग की कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि क्या बरामद हुआ और आगे क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी संबंधित विभाग ही दे सकता है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
कार्रवाई के बाद 30 करोड़ रुपये की नकदी मिलने और कारोबारी के फरार होने की चर्चा पूरे शहर में रही। हालांकि देर शाम तक न तो कस्टम एवं सेंट्रल एक्साइज विभाग और न ही जीएसटी विभाग ने बरामदगी या किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की। ऐसे में पूरे मामले की तस्वीर विभाग के अधिकृत बयान के बाद ही साफ होगी।


पहले भी उठ चुके हैं ऐसे सवाल
करीब एक माह पहले भी खन्ना के एक कारोबारी के घर हुई कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस को पहले से जानकारी नहीं थी। बाद में मामला विवादों में आया था। भाजपा नेता एवं अधिवक्ता चिरांशु रतन ने कहा कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और भविष्य में सर्च एवं सीजर कार्रवाई के दौरान कानूनी प्रक्रिया का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed