Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Youth abducted and brutally beaten in Jagraon; dumped by the roadside in an unconscious state.
{"_id":"6a716f59a4e17184bc07971c","slug":"video-youth-abducted-and-brutally-beaten-in-jagraon-dumped-by-the-roadside-in-an-unconscious-state-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगराओं में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराओं में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका
जगराओं के कच्चा मलक रोड स्थित गैस वाली गली निवासी युवक के कथित अपहरण के बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को सोमवार देर शाम अड्डा रायकोट के नजदीक रानी वाला खूह के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में फेंक दिया गया। राहगीर से सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत सिविल अस्पताल जगराओं पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक युवक को होश नहीं आया था और डॉक्टर उसका उपचार कर रहे थे।
घायल युवक की पहचान सनी कुमार के रूप में हुई है। उसकी मां परमजीत कौर बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर कुछ युवक उनके बेटे सनी कुमार को कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले गए। परमजीत कौर के मुताबिक, उन्होंने दोपहर करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच थाना सिटी पुलिस को बेटे के अपहरण की सूचना दे दी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
परमजीत कौर ने बताया कि देर शाम करीब साढ़े आठ बजे उन्हें किसी व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि उनका बेटा अड्डा रायकोट के पास रानी वाला खूह के नजदीक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा है। परिजन जब वहां पहुंचे तो सनी गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। उसके हाथ-पैरों पर गंभीर चोटों के निशान थे। इसके बाद उसे तत्काल सिविल अस्पताल जगराओं में भर्ती करवाया गया।
अस्पताल में मौजूद सनी के दोस्त आकाशदीप ने आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच कुछ युवक नानकसर रोड से सनी कुमार को अपने साथ ले गए। आरोप है कि युवक उसे रायकोट की ओर ले गए, जहां लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद आरोपी उसे गंभीर हालत में जगराओं लाकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
आकाशदीप ने भी आरोप लगाया कि घटना की जानकारी समय रहते थाना सिटी पुलिस को दे दी गई थी। उसका कहना है कि पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन सनी उस समय बेहोश था और बयान देने की स्थिति में नहीं था।
आकाशदीप के अनुसार, जिन युवकों पर अपहरण और हमला करने का आरोप लगाया जा रहा है, उनमें से एक आरोपी की मां को कुछ दिन पहले थाना सिटी पुलिस ने कथित नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उक्त युवकों को शक था कि महिला की गिरफ्तारी में सनी कुमार की भूमिका थी। इसी रंजिश के चलते कथित तौर पर सनी को अगवा कर उसके साथ मारपीट की गई।
थाना सिटी के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी आरोपी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।