सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mathura Boat Tragedy Grief Grips Jagraon Bodies of Deceased Funeral Rites

मथुरा नाव हादसा: लुधियाना-जगरांव पहुंचे मृतकों के शव, सिसकते हुए दी अंतिम विदाई; सीएम भगवंत मान पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/जगरांव Published by: Nivedita Updated Sat, 11 Apr 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा के वृंदावन में केसीघाट और बंशीवट के बीच शुक्रवार को पांटून पुल से टकराकर श्रद्धालुओं से भरी एक मोटरबोट पलट गई थी। इस हादसे में छह महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई थी। 

Mathura Boat Tragedy Grief Grips Jagraon Bodies of Deceased Funeral Rites
अंतिम संस्कार में पहुंचे सीएम भगवंत मान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा में नाव हादसे में मारे गए पांच लोगों के शव जगरांव लाए गए हैं। हादसे में जगरांव के ईशान कटारिया, कपूर काॅलोनी कच्चा मलक रोड, मधुर बहल व मां कविता रानी, गीता काॅलोनी, चरनजीत सिंह काला और उनकी पत्नी शामिल हैं। मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है।

Trending Videos


वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगरांव पहुंचकर मृतकों को नमन दिया। लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी ने भी मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नाव हादसे में डूबने से लुधियाना की मीनू की माैत हुई थी। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दाैरान धार्मिक, सामाजिक संगठनों के लोग माैजूद रहे। सभी ने नम आंखों से मीनू को अंतिम विदाई दी।

गुरुवार शाम को रवाना हुए थे 120 लोेग

श्री बांके बिहारी क्लब द्वारा हर माह की तरह वीरवार शाम को डिस्पोजल रोड से वृंदावन के लिए रवाना हुई दो लग्जरी बसों में कुल 120 लोग सवार थे जो शुक्रवार सुबह 10 बजे सकुशल वृंदावन पहचे।

इस दौरान ज्यादातर श्रद्धालु धर्मशाला में ही आराम करने अपने-अपने कमरों में रुक गए जबकि वहां से 30 के करीब श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर में माथा टेकने के बाद यमुना नदी में चले गए। इस दौरान उनकी स्टीमर नाव दरिया के अंदर ही बना रहे टेंपरेरी पीपा पुल से टकराने के बाद वहीं यमुना में ही डूब गई। 

उधर, लुधियाना के डीसी हिमांशु जैन का कहना है कि मथुरा में हुए नाव हादसे में ज्यादातर लोग जगरांव के हैं। इस संबंध में प्रशासन पीड़ितों के परिजनों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर रहा है। इसके अलावा प्रशासन मथुरा के जिला प्रशासन के साथ संपर्क से हैं। वहां के डीएम से भी बात की गई है। साथ ही प्रशासन पीड़ित परिवारों से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं। जिंदा बाहर निकाले गए श्रद्धालुओं में जगरांव के रहने वाले सुनील कुमार की पत्नी, यशु पुत्र रमेश बजाज और लवेश के नाम सामने आए हैं, जिनकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं है परंतु उन्हें वहां के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इसके अलावा मोगा और लुधियाना के दुगरी का एक श्रद्धालु भी अस्पताल में ही है। जानकारी के मुताबिक 9 अप्रैल को जगरांव के श्री बांके बिहारी क्लब की तरफ से दो बसों में पर्यटकों को ले जाया गया था। वृंदावन की 4 दिन की यात्रा थी, जिनका 4500 रुपया किराया लिया गया था। बस में जगरांव के ज्यादातर श्रद्धालु थे इसके अलावा लुधियाना मोगा और मुक्तसर के कुछ लोग भी बसों में सवार थे। इस हादसे की सूचना मिलते ही जगरांव में मातम छा गया। पीड़ित परिवारों के परिजन यह खबर सुनते ही मथुरा के लिए रवाना हो गए।

श्रद्धालुओं में शामिल मल्होत्रा मोबाइल के शोरूम में काम करते श्वेत जैन ने मथुरा से बताया कि यमुना में पीपों का पुल बनाया गया था। जलस्तर बढ़ने के बाद इन्हें खोल दिया गया। इसके बाद यह पुल यमुना में बहने लगे। इनसे टकराकर ही स्टीमर पलटा। श्वेत जैन के मुताबिक हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ जो श्री बांके बिहार मंदिर से ढाई किमी की दूरी पर है।

उन्होंने बताया कि जब किश्ती डूबी तो आसपास के किश्ती वालों ने कईयों को बचा कर अपनी किश्ती में बिठा लिया। 6 से 7 लोगों के शव तो वह यहां पर अस्पताल में देख चुके हैं। उन्होंने बताया कि जगरांव के ज्यादातर श्रद्धालु वृंदावन में फोगला आश्रम के पास रुके हैं।

श्वेत ने बताया कि नाविक को कहा कि रोक लो। श्वेत जैन के मुताबिक हमारा स्टीमर जब पीपा पुल के पास पहुंचा तो हम लोगों ने नाविक से कहा कि पुल आने वाला है, रोक लीजिए लेकिन उसने नहीं रोका। 2 बार स्टीमर टकराने से बचा। तीसरी बार में टक्कर हो गई। पास में कुछ गोताखोर थे जिन्होंने हमें बचाया है।

श्रद्धालुओं के साथ ही वृंदावन गई जगरांव के सीनियर एडवोकेट संदीप गुप्ता की पत्नी सीमा गुप्ता ने बताया कि बताया कि आश्रम में से 120 लोगों में से 25 से 30 लोग ही यमुना देखने और मंदिर में माथा टेकने गए थे जिन में ज्यादातर नौजवान श्रद्धालु ही शामिल थे। उन्होंने कहा कि दोपहर 3:00 बजे हुए हादसे के बाद जैसे ही आश्रम में बैठकर बाकी श्रद्धालुओं को इस बाबत जानकारी मिली तो सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

वीडियो भेजकर कहा था सब ठीक है, कुछ देर बाद आई हादसे की खबर

आत्मनगर के दुगरी इलाके में शुक्रवार रात उस वक्त गहरा शोक छा गया, जब वृंदावन में हुए एक दर्दनाक नाव हादसे की खबर यहां पहुंची।

हादसे में इस इलाके के अंजू और रिकेश गुलाटी सहित मीनू की मौत हो गई जबकि राजिंदर कौर गंभीर हालत में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। इसके अलावा, इलाके के कुछ लोग अभी तक लापता हैं और उनके परिवारों का तनाव और बढ़ गया है। इस घटना के बाद, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने दुगरी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार और प्रशासन हर तरह से पीड़ितों के साथ खड़े हैं और सभी आवश्यक मदद दी जाएगी।

घटना की खबर सुनते ही गुलाटी परिवार के बेटे और बेटी, जो क्रमशः पूना और बंगलूरू में रहते हैं, लुधियाना के लिए रवाना हो गए। वहीं मीनू के परिजन भी वृंदावन के लिए निकल पड़े। मोहल्ले में चर्चाओं का दौर जारी है, जहां लोग इस हादसे की सच्चाई जानने के लिए बेताब हैं। दुर्घटना के बाद से कई मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं और परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा। एक रिश्तेदार ने बताया कि हम नहीं जान पा रहे कि हमारे अपने जीवित हैं या नहीं, बस इंतजार कर रहे हैं।

मोहल्ले के लोगों के अनुसार इस इलाके से करीब दस लोग एक साथ वृंदावन गए थे। शुक्रवार को दिन में करीब एक बजे तक सभी ने वीडियो भेजकर अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी थी लेकिन इसके कुछ ही समय बाद फोन आया कि नाव हादसा हो गया है। इसके बाद से पूरे इलाके में चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा हुआ है।

दुगरी में लोगों का जमावड़ा लगा है लेकिन कोई भी बोलने की स्थिति में नहीं है। हर आंख नम है और हर कोई अपनों की सलामती की दुआ कर रहा है। अंजू और रिकेश गुलाटी को पड़ोसी बेहद मिलनसार बताते हैं। उनके अचानक चले जाने से पूरे मोहल्ले में गहरा शोक है।

सपना हंस का शव मोगा पहुंचा, बेटे के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार

10 अप्रैल को वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे में पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस हादसे में मोगा के गुरु राम दास नगर निवासी सपना हंस की भी जान चली गई। सपना हंस अपने पति, देवरानी, भतीजी और एक रिश्तेदार के साथ 9 अप्रैल को जगरांव से बस द्वारा वृंदावन दर्शन के लिए गई थीं। शुक्रवार को श्रद्धालु यमुना नदी पार करने के लिए नाव में सवार हुए, लेकिन अचानक नाव पलट गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया और 10 लोगों की मौत हो गई। आज शनिवार दोपहर को मथुरा पुलिस ने सपना हंस के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के जरिए मोगा पहुंचाकर परिवार को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक है। बताया जा रहा है कि सपना हंस का बेटा कनाडा में रहता है। उसके भारत पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed