{"_id":"6a7b253c29b3de79b008e43e","slug":"member-of-foreign-gangster-network-arrested-with-pistol-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-102575-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: विदेशी गैंगस्टर नेटवर्क के गुर्गे को पिस्तौल समेत दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: विदेशी गैंगस्टर नेटवर्क के गुर्गे को पिस्तौल समेत दबोचा
Tue, 11 Aug 2026 07:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32 बोर की देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने विदेशी गैंगस्टर नेटवर्क के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पंजाब में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बठिंडा के गांव बीड़ बहमान निवासी जसदीप सिंह उर्फ जस्सा (25) के रूप में हुई है। एजीटीएफ के एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि टीम नियमित गश्त पर थी। इस दौरान सरकारी राजिंदरा कॉलेज की चारदीवारी के पास जसदीप संदिग्ध हालत में खड़ा मिला। पुलिस की गाड़ी देखकर वह घबरा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार बरामद हुआ। पूछताछ में उसके विदेशी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े होने की बात सामने आई। जसदीप सिंह का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। वह आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसका उद्देश्य हथियार की सप्लाई चेन का पता लगाना है। साथ ही गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।