सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mission Clean Punjab: Municipal Commissioner hits the streets at 7 am to brighten up the city

मिशन क्लीन पंजाब : महानगर को चमकाने के लिए सुबह 7 बजे ही सड़कों पर उतरीं निगम कमिश्नर

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 08 Jun 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Mission Clean Punjab: Municipal Commissioner hits the streets at 7 am to brighten up the city
विज्ञापन
स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत बैंस ने खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संभाला मोर्चा,
Trending Videos

लापरवाह अधिकारियों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन क्लीन पंजाब के तहत महानगर को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद नगर निगम कमिश्नर डॉ. नीरू कात्याल गुप्ता सोमवार सुबह ही ग्राउंड जीरो पर उतर आईं, जिससे अमले में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि इस पूरे अभियान की कमान चंडीगढ़ से स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने खुद संभाल रखी है, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पल-पल की जमीनी हकीकत पर नजर रख रहे हैं। शहर को साफ रखने के लिए अब अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
सुबह-सुबह कमिश्नर ने खंगाला शहर, अधिकारियों को सौंपे 10-10 किलोमीटर के स्ट्रेच
सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब शहर जाग ही रहा था, तब कमिश्नर डॉ. नीरू कात्याल गुप्ता का काफिला चेकिंग के लिए निकल पड़ा। लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक चले इस औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने पवेलियन मॉल, बुक्स मार्केट, जोन-ए कार्यालय के पास, मॉडल टाउन स्थित स्कूटर मार्केट, चीमा चौक, डिवीजन नंबर 3 चौक और प्रताप चौक समेत कई प्रमुख इलाकों का दौरा किया। कमिश्नर के इस कड़े रुख को देखते हुए निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी तुरंत अपने-अपने क्षेत्रों में एक्टिव हो गए। ज्वाइंट कमिश्नर विनीत कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर अमनप्रीत सिंह और जोनल कमिश्नर नीरज जैन, गुरपाल सिंह व जसदेव सिंह सेखों ने भी अपने इलाकों में मोर्चा संभाला। शहर की मुस्तैद सफाई के लिए पूरी व्यवस्था को 10-10 किलोमीटर के हिस्सों में बांटकर हर स्ट्रेच की जिम्मेदारी एक-एक अधिकारी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम दफ्तर में बैठकों का दौर, जनता से भी की भावुक अपील
डॉ. गुप्ता ने निगम के आला अधिकारियों, स्वास्थ्य अधिकारियों और मुख्य सफाई निरीक्षकों (सीएसओ) के साथ एक आपात बैठक की। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि स्वास्थ्य, बीएंडआर, ओएंडएम और तहबाजारी शाखा जैसी सभी विंग आपसी तालमेल से काम करें। अगर सड़कों पर कहीं भी गंदगी या ढिलाई पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में भी यह सरप्राइज चेकिंग इसी तरह जारी रहेगी। इसके साथ ही कमिश्नर ने महानगर के लोगों से भी भावुक अपील करते हुए कहा कि वे खुले स्थानों या खाली पड़े प्लॉटों में कचरा न फैंके और शहर को स्वच्छ बनाने के इस महाअभियान में नगर निगम का पूरा साथ दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed