{"_id":"6a67360cd3576b0146090b32","slug":"nihang-singhs-objected-to-a-mother-and-daughter-making-a-video-in-the-park-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पार्क में मां-बेटी को वीडियो बनाना पड़ा भारी, निहंगों ने जताई आपत्ति; पहनावे को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पार्क में मां-बेटी को वीडियो बनाना पड़ा भारी, निहंगों ने जताई आपत्ति; पहनावे को लेकर कही ये बात
Mon, 27 Jul 2026 04:12 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 27 Jul 2026 04:12 PM IST
सार
निहंगों ने युवती का मोबाइल फोन भी जांचा और रिकॉर्डिंग हटवाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के पार्कों में ऐसा आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के रखबाग पार्क में वीडियो बना रही एक मां-बेटी को निहंगों के समूह ने रोक लिया। निहंगों ने सार्वजनिक स्थल पर डांस करने और युवती के कपड़ों पर आपत्ति जताई। इसके बाद मां-बेटी ने अपना वीडियो हटाकर माफी मांगी। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से आई मां-बेटी पार्क में डांस का वीडियो शूट कर रही थीं। निहंगों ने उन्हें भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
निहंग जत्थेबंदी ने यह कदम पार्क में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया। निहंग कुलदीप सिंह खालसा के नेतृत्व में पहुंचे दल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग पार्कों का इस्तेमाल गलत हरकतों के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पहनावे से लोग अनावश्यक रूप से आकर्षित होते हैं और परेशानियां खड़ी होती हैं।
निहंगों ने युवती का मोबाइल फोन भी जांचा और रिकॉर्डिंग हटवाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के पार्कों में ऐसा आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निहंग जत्थेबंदी को रखबाग में असामाजिक तत्वों और प्रेमी जोड़ों द्वारा अश्लील हरकतों की शिकायतें मिल रही थीं। इससे आम परिवारों का पार्क में आना-जाना मुश्किल हो गया था। इन शिकायतों के बाद निहंगों ने पार्कों में गश्त शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने चेतावनी दी कि मर्यादा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा।