{"_id":"6a6df90ff9274807c307c4a1","slug":"rapid-fire-exchange-between-two-groups-outside-mbd-mall-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में गैंगवार: एमबीडी मॉल के बाहर फायरिंग, दो युवक घायल; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में गैंगवार: एमबीडी मॉल के बाहर फायरिंग, दो युवक घायल; केस दर्ज
Sat, 01 Aug 2026 07:18 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 01 Aug 2026 07:18 PM IST
सार
लुधियाना के एमबीडी मॉल में फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां दो गुटों के बीच फायरिंग हो गई जिसमें दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
फायरिंग में घायल शख्स
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना महानगर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाकों में शुमार राजगुरु नगर स्थित एमबीडी मॉल के बाहर बीते दिन पुरानी रंजिश के चलते दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से सरेआम बीच सड़क पर गोलियां चलाई गईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस खूनी संघर्ष में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों पक्षों के आरोपी अपनी गाड़ियों में सवार होकर मुल्लांपुर की तरफ फरार हो गए। राहगीरों ने तुरंत इसकी जानकारी एंबुलेंस को दी जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी पहचान आर्यन घुम्मन और उसके साथी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही थाना सराबा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने इस मामले में काराबारा स्थित नानक नगर निवासी आर्यन घुम्मण, प्रीतम नगर निवासी आर्यण धालीवाल, शाही मोहल्ला निवासी निखिल बल्लू, दोमोरिया पुल के पास रहने वाले गुरसेवक सिंह और टिब्बा रोड निवासी चन्न गरेवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी चन्न गरेवाल महानगर के एक आम आदमी पार्टी के विधायक का भतीजा है।

थाना सराभा नगर में तैनात एएसआई दविंदर सिंह अपनी टीम के साथ मॉल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पता चला कि मॉल के ठीक सामने दो लग्जरी गाड़ियों में आए आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद युवक आपस में गोलियां चला रहे हैं। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक इलाका खून से सना हुआ था और आरोपी फरार हो चुके थे। जांच में सामने आया कि एक तरफ काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में लाडोवाला निवासी आर्यन घुम्मण, प्रीतम नगर का आर्यन ढालीवाल और शाही मोहल्ला का निखिल उर्फ बल्लू अपने दो अन्य साथियों के साथ मौजूद थे। वहीं, दूसरी तरफ से फॉर्च्यूनर गाड़ी में दमोरिया पुल के पास का रहने वाला गुरसेवक सिंह उर्फ लहोरिया और टिब्बा रोड निवासी चन्न ग्रेवाल अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे थे। आमने-सामने आते ही दोनों पक्षों ने अपनी पिस्टलों से एक-दूसरे पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अंधाधुंध हुई इस फायरिंग के दौरान स्कॉर्पियो सवार आर्यन घुम्मण की कमर में सीधे गोली जा लगी जबकि दूसरे युवक को गोली खरोंचते हुए निकल गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से मॉल के बाहर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए लहूलुहान अवस्था में पड़े घायलों को तुरंत पास के दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
वारदात को अंजाम देकर भागे आरोपियों के सुराग के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी मुल्लांपुर हाईवे की तरफ भागे हैं, जिसके चलते उस पूरे रास्ते और आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को गंभीरता से खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों के छुपने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।