फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sacrilege of Gutka Sahib in Khanna Police Detain Three Children SGPC

खन्ना में गुटका साहिब की बेअदबी: तीन बच्चों को पूछताछ के लिए ले गई पुलिस, एसजीपीसी की टीम भी पहुंची

Mon, 23 Mar 2026 09:11 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 23 Mar 2026 09:11 AM IST
सार

डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय नेताओं ने घटना को माहौल खराब करने की साजिश बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Sacrilege of Gutka Sahib in Khanna Police Detain Three Children SGPC
खन्ना में गुटका साहिब की बेअदबी - फोटो : संवाद

विस्तार

खन्ना के सिंह एवेन्यू में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई, जिसमें तीन बच्चों द्वारा बेअदबी करते हुए देखा गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और रोष व्यक्त किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की टीम भी मौके पर पहुंची और गुटका साहिब के अंगों को सम्मानपूर्वक संभाल लिया। 

मौके पर पहुंचे डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय नेताओं ने घटना को माहौल खराब करने की साजिश बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इलाके में बिना वेरिफिकेशन रह रहे लोगों की जांच के भी निर्देश दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed